कब्ज का घरेलू उपचार
- त्रिफला चूर्ण का नियमित सेवन कब्ज की समस्या को हमेशा के लिए दूर कर देता है।
- सेब और चुकन्दर का रस नियमित सेवन से कब्ज की समस्या कभी नहीं होती।
- घृतकुमारी के रस अथवा गूदे को नमक मिलाकर सेवन करने से कब्ज दूर होता है।
- पपीता और अमरूद का नियमित सेवन कब्ज को कोसों दूर रखता है।
- प्रतिदिन तुलसी की ताजी पत्तियां खाने के बाद सेवन करने से कितना भी पुराना कब्ज दूर हो जाता है।
- आधे गिलास पानी में 2 नींबू का रस निचोड़ कर प्रात: शौच के पश्चात एवं सायंकाल में सेवन करने से कब्ज दूर होता है।
- कब्ज में हींग बहुत प्रभावकारी होता है। हींग को गर्म पानी में घोल कर लगाने से तथा नमक के साथ हींग चूर्ण का सेवन करने से पेट में ऐंठन, दर्द और कब्ज की शिकायत दूर हो जाती है।
- रात को सोते समय अंजीर और मुनक्के को दूध में उबालकर सेवन करने से कितना भी पुराना कब्ज दूर हो जाता है।
- तुलसी के पत्ते का रस, प्याज का रस, शहद और अदरक का रस समान मात्रा में मिलाकर चाटने से आंत में जमा मल ढीला होकर निकल जाता है।
- सेब का खाली पेट सेवन कब्ज को दूर करता है। इसे छिलका सहित खाना चाहिए। खाना खाने के बाद सेव खाने से कब्ज होता है।
- लहसुन कब्ज का नाशक होता है। इसलिए नित्य साग-सब्जियों में लहसुन डालकर पकाना चाहिए।
- हरड़, सौंफ और मिश्री की समान मात्रा को मिलाकर चूर्ण बना लें । अब इस चूर्ण का एक चम्मच रात को सोते समय पानी के साथ लें। कब्ज नहीं होगा।

No comments:
Post a Comment