दांत से सम्बंधित घरेलु नुस्खे/उपचार
- यदि दांत को कीड़े और दुर्गन्ध से बचाना है तो नीम के दातुन का नियमित सेवन करें।
- दुर्गन्ध की शिकायत हो तो अनार के छिलके को पानी में उबाल कर सुबह-शाम गरारे करें, दुर्गन्ध की शिकायत दूर हो जाएगी।
- पायरिया की शिकायत हो तो, आंवला को आग पर भूनकर उसमें सेंधा नमक और सरसों तेल डालकर मंजन करें, पायरिया की शिकायत दूर हो जाएगी।
- यदि आपके दांत में कीड़ें लग गये हों तो तुलसी के रस में थोड़ा कपूर मिलाकर उसे रूई के फाहे की सहायता से दांत पर रखें।
- यदि दांतों में दर्द हो तो अमरूद के पत्तों को चबायें। अमरूद के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करने से भी दर्द में आराम मिलता है।
- दांतों में दर्द में लौंग का उपयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। लौंग को सरसों तेल में पका कर उसे दांतों के बीच में रखें। यदि लौंग का तेल उपलब्ध हो तो उसे रूई के फाहों में डुबोकर दांत के बीच में रखें। दांत दर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
- यदि मसूढ़ों में दर्द हो तो वहां कच्चे प्याज का टुकड़ा रखने पर भी आराम मिलता है।
- दांत दर्द के तत्क्षण उपचार हेतु 5 भाग लौकी के गूदे और 1 भाग लहसुन को खरल में कूट कर 1 लीटर पानी में अच्छी तरह पकायें। जब पानी आधा रह जाये तो इस पानी को गुनगुने होने पर इससे कुल्ला करने से दांत दर्द तत्क्षण दूर हो जाता है।
- पायरिया के रोग में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु सरसों के तेल में खाने का नमक मिलाकर मध्यमा अंगुली से अच्छी तरह सभी दांतों में मालिश करें। फिर जब मुंह में थुक आये तो इसे पूरा बाहर न फेकें। थोड़ा सा थूक दें और लगभग आधे घंटे बाद पूरा थूंक दें। थोड़ी देर तक लार टपकाते रहें। फिर आधे घंटे बाद पानी से कुल्ला करें। पायरिया रोग शीघ्र ही ठीक हो जायेगा।
- यदि मसूढ़ों से खून आ रहा हो तो सिरके में नमक और फिटकरी डालकर कुल्ला करें खून का निकलना बंद हो जायेगा।
- बबूल की छाल दन्त रोगों में अत्यधिक लाभकारी होता है। बबूल की छाल का काढ़ा बनाकर उससे कुल्ला करने से दांत के सभी रोगों में लाभ होता है।
- दांत दर्द में नींबू भी काफी प्रभावकारी होता है। नींबू की चार फांके बना लें, अब इसके उपर नमक बुरक कर आग पर गरम करें। जिस दांत में दर्द हो उसे इस नींबू के टुकड़ों से दबायें, दर्द जाता रहेगा।

No comments:
Post a Comment