अचूक घरेलू नुस्‍खे Infallible Home Remedy

अचूक घरेलू नुस्‍खे 


अनेक छोटी—बड़ी व्याधियों में भारतीय सभ्यता—संस्कृति में वर्णित आयुर्वेद के सिद्धांत जो घर—घर में प्रचलित हैं बड़े प्रभावी होते हैं। आइये हम आपके लिए उन्हीं अचूक नुस्खों का अनूठा संकलन लेकर आये हैं, जो निश्चय ही आपके रोजमर्रा के ​जीवन में सहायक होंगे।

achook-gharelu-nuskhe
  • यदि आपको जलन का अनुभव हो रहा है तो, शीतल जल में सौंफ को भिंगो कर रख दें। फिर इसे मिश्री के संग सेवन करें जलन दूर हो जाएगा। 
  • पैर फटने, त्वचा खुरदुरी होने, विमाई इत्यादि में आँवला में नींबू मिलाकर सेवन करने से खुरदुरापन दूर होता है और त्वचा कोमल होती है।
  • सौंफ—इलायची गर्मी माह में, लौंग का सर्दी में और त्रिफला का किसी माह में सेवन करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं।
  • वात—पित्त इत्यादि संबंधी कष्ट में सौंठ, आँवला तथा दाख का नियमित सेवन अत्यंत सहायक होते हैं।
  • उल्टी आने पर नींबू का प्रयोग हमेशा लाभकारी होता है। ​यदि आपको यात्रा इत्यादि में उल्टी होती है अथवा प्राय: उल्टी की शिकायत रहती है तो नींबू के छिलके को सुखाकर उसकी राख तैयार कर लें और उबकाई आने पर इसे शहद के साथ सेवन करें। उबकाई/उल्टी दूर हो जावेगी।
  • प्रतिदिन 5से 10 लौंग—इलायची चबाने से गले का बलगम (श्लेष्मा) दूर हो जाता है।
  • यदि आपको गैस की शिकायत है तो काले नमक के साथ हरड़े का प्रतिदिन सेवन कीजिए, गैस जाता रहेगा।

No comments:

Post a Comment