अतिशय गुणकारी शहद Excessive Beneficial Honey

अतिशय गुणकारी शहद

शहद को आयुर्वेद में दीर्घायु प्रदान करने वाला एवं शरीर को स्वस्थ बनाये रखने वाला बताया गया है। यह आयुर्वेदिक चिकित्सा—पद्धति का महत्वपूर्ण तत्व है। 
honey-shahad

शहद के अनेकों गुणकारी उपयोग में से कुछ हम आपके लिए यहां प्रस्तुत कर रहे हैं जो दैनिक जीवन में आपके लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
  • यदि आपको हिचकी आती है, तो थोड़े से शहद को चाटें, हिचकी बंद हो जायेगी।
  • अदरक का रस और शहद को मिलाकर सेवन करने से खांसी और कफ संबंधी विकार दूर होते हैं।
  • अनिद्रा की शिकायत हो तो नियमित रूप से शहद का सेवन करने से अच्छी नींद आती है।
  • आधे सिर के दर्द (अधकपारी) में एक कप गुनगुना पानी के साथ दो चम्मच शहद डालकर पीने से दर्द दूर होता है।
  • यदि आप मोटापा और शरीर के भारीपन से परेशान हैं तो प्रात: शौच जाने से पूर्व एक गिलास ठंढे पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर नियमित सेवन करें, निश्चय लाभ होगा।
  • शरीर का कोई भाग जल जाए तो वहां शहद लगाने से जलन कम होती है।
  • बवासीर में एक चुटकी त्रिफला चूर्ण के साथ शहद का सेवन लाभकारी होता है।
  • बिच्छू के काटने पर काटे हुए स्थान पर शहद, घी और चूना बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से जहर उतर जाता है।
  • यदि किसी घाव से खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा हो तो उसपर शहद लगाना चाहिए।
  • रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) बढने पर लहसुन के साथ शहद का सेवन लाभकारी होता है।
  • आँतों की शिकायत में आँवले के रस के साथ शहद का सेवन प्रभावकारी होता है।
  • अनार के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से दिमागी कमजोरी, सुस्ती, निराशा तथा थकावट दूर होती है।
  • मलेरिया बुखार में एक गिलास में गरम पानी लेकर उसमें 2 चम्मच शहद डालकर पीने से खूब पसीना आकर बुखार उतर जाता है।

  • गरम पानी में शहद मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से जुकाम ठीक हो जाता है।
  • यदि काली खाँसी की शिकायत हो तो शहद के साथ 2 बादाम मिलाकर सेवन करने से आराम मिलता है।
  • बच्चों को 9 माह तक शहद का सेवन कराने से उनमें किसी प्रकार का रोग नहीं होता। शहद का सेवन दांतो को कीड़े और पायरिया से बचाता है। बच्चों को दांत निकलने के समय होने वाले पीड़ा से भी शहद बचाता है।

No comments:

Post a Comment