Acidity : Symptoms, Causes, Treatment & Precautions एसिडिटी : लक्षण, कारण, उपचार और परहेज

Name of the Disease : Acidity
बीमारी का नाम : एसिडिटी
Acidity

Short Description of Acidity
एसिडिटी की संक्षिप्‍त जानकारी
एसिडिटी या पेट में जलन महसूस होना एक आम समस्या है। इसमें मुख्य रूप से छाती या सीने में जलन महसूस होती है। चिकित्सकीय भाषा में इसे गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज (GERD) के नाम से जाना जाता है। जबकि आयुर्वेद में इसे अम्ल पित्त कहा जाता है।

Symptoms of Acidity
एसिडिटी के लक्षण
एसिडिटी का प्रमुख लक्षण है रोगी के सीने या छाती में जलन। अनेक बार एसिडिटी की वजह से सीने में दर्द भी रहता है, मुंह में खट्टा पानी आता है। एसिडिटी के कारण कई बार रोगी ऐसा महसूस करता है जैसे भोजन उसके गले में आ रहा है या कई बार डकार के साथ खाना मुँह में आ जाता है। रात में सोते समय इस तरह की शिकायत अधिक होती है। कई बार एसिड भोजन नली से सांस की नली में भी पहुंच जाता है, जिससे मरीज को दमा या खांसी की तकलीफ भी हो सकती है। कभी-कभी मुंह में खट्टे पानी के साथ खून भी आ सकता है।
अन्‍य लक्षणों में - उलटी, पेट फूलना, लगातार सूखी खांसी आना, घरघराहट, गले की समस्याएं जैसे कि गले में खराश होना, छाती या ऊपरी पेट में दर्द, काला मल, लगातार हिचकी आना, बिना किसी कारण के वजन घटना आदि भी एसिडिटी के लक्षण हो सकते हैं।

Cause of Acidity
एसिडिटी का कारण
आमाशय में पाचन क्रिया के लिए हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा पेप्सिन का स्राव होता है। सामान्य तौर पर यह अम्ल तथा पेप्सिन, आमाशय में ही रहता है तथा भोजन नली के सम्पर्क में नहीं आता है। आमाशय तथा भोजन नली के जोड पर विशेष प्रकार की मांसपेशियां होती है जो अपनी संकुचनशीलता से आमाशय एवं आहार नली का रास्ता बंद रखती है तथा कुछ खाते-पीते ही खुलती है। जब इनमें कोई विकृति आ जाती है तो कई बार अपने आप खुल जाती है और एसिड तथा पेप्सिन भोजन नली में आ जाता है। जब ऐसा बार-बार होता है तो आहार नली में सूजन तथा घाव हो जाते हैं।
तले हुए खाने का अधिक सेवन भी एसिडिटी का कारण हो सकती है। तला हुआ खाना पचने में अधिक समय लगाता है और पेट में अधिक देर तक रहता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वसा भोजन को आंतों तक जाने की गति को धीमा कर देती है। इससे पेट में एसिड बनने लगता है और एसिडिटी हो जाती है।

Treatment of Acidity
एसिडिटी का उपचार
अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में थोड़ी सी बदलाव लाकर एसिडिटी पर काबू पाया जा सकता है। एसिडिटी रोकने के लिए निम्‍नलिखित उपाय अपनाए जा सकते हैं-
अधिक से अधिक फल और हरे सब्जियों का सेवन करें।
एक बार में ही अधिक खाने की बजाए, थोड़ा-थोड़ा भोजन कई बार करें।
रात को सोने से करीब 1 घंटे पहले भोजन करें और भोजन के पश्‍चात कुछ कदम अवश्‍य चलें। कहा गया है भोजन के पश्‍चात आपका 100 कदम चलना सौ बीमारियों को दूर रखता है।
खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाना खाने के 1 घंटे बाद तक पानी ना पीयें।
नियमित व्यायाम करें।

परहेज / Precautions
चाय, कॉफी, शराब आदि का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। ड्राई फ्रूट्स और खट्टी चीजों से भी परहेज करें।

No comments:

Post a Comment