दैनिक जीवन में उपयोगी फिटकरी
Fitkari /Alum in daily life
वैज्ञानिक नाम — पोटेशियम एल्यूमिनियम सल्फेट
फिटकरी एक रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ है। इसे 'पोटाश ऐलम' या 'ऐलम' भी कहते हैं। वर्षों से भारतीय घरों में इसका प्रयोग औषधीय रूप में किया जाता रहा है। आइए हम इसके कुछ बेहतरीन फायदों से आपको अवगत कराते हैं —
फिटकरी के फायदे :
1. दांतो की समस्या में — फिटकरी दांतो में होने वाले समस्याओं को दूर करता है। यदि आपके दांत में कीड़े हो गये हैं या आपके मसूढ़ों मे दर्द है तो फिटकरी के चूर्ण की एक चुटकी एक गिलास पानी में डालकर गरारे करें। इससे दांतो के दर्द के साथ—साथ मुंह की बदबू भी दूर हो जाएगी।
2. आर्थराईटिस / जोड़ों के दर्द में — गर्म पानी में 2 चम्मच फिटकरी का चूर्ण डालकर दर्द वाले हिस्से को कुछ देर डुबो कर रखें। यदि शरीर का वह भाग पानी में डुबा कर रखना सम्भव न हो तो एक साफ कपड़े को इस पानी में डुबा कर उससे दर्द वाले हिस्से को सेकें। तकलीफ दूर होगी।
3. खुजली से राहत — यदि आपको खुजली है या धूप से आपका शरीर जल गया है। तो एक कप पानी में 2 चम्मच फिटकरी घोल कर उसे प्रभावित स्थान पर लगायें। राहत मिलेगी।
4. चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में — यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां आ गई है तो फिटकरी के टुकड़े को पानी में डुबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करें। फिर ठंढे पानी से धो लें। नियमित इस क्रिया के दोहराने से चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
5. पसीने की बदबू दूर करने में — फिटकरी में एण्टी—बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। इसी कारण इसका प्रयोग शेविंग के बाद ब्लेड से कट जाने के बाद किया जाता है। यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो आप फिटकरी के चूर्ण का प्रयोग नहाने के पानी में डालकर कर सकते हैं।
6. तनाव दूर करने में — यदि आप अक्सर तनावग्रस्त रहते हैं तो अपने बाथटब में फिटकरी का प्रयोग करें। यह तनाव दूर करने में सहायक होता है।
7. दमा के इलाज में — फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में आराम मिलता है।
8. यूरीन इंफेक्शन में — फिटकरी के पानी से मूत्रमार्ग की सफाई करने से यूरीन इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है। क्योंकि फिटकरी पानी में घुलनशील अशुद्धियों को दूर कर देता है।
9. जूं और डैण्ड्रफ होने पर — यदि आपके सिर में जूंएं या डैण्ड्रफ हो गयी है तो फिटकरी के पानी से बाल धो लें। सारी जूं, डैण्ड्रफ खत्म हो जाएंगी।
10. महिलाओं की समस्या में — महिलाओं को श्वेत प्रदर या गुप्तांग में खुजली , जलन आदि हो तो ऐसे में फिटकरी घुले पानी से योनि को दिन में तीन चार बार धोने से बहुत आराम मिलता है। योनि में यदि ढीलापन हो तो वो भी खत्म होता है।
11. बवासीर में — बवासीर में भी फिटकरी बहुत उपयोगी होता है। फिटकरी पानी से गुदा मार्ग की सफाई करने से बवासीर में आराम मिलता है। यह खूनी बवासीर में भी लाभकारी होता है।

सामान्यतया
आयुर्वेदिक औषधियों का कोई साईड इफेक्ट नहीं होता है। फिर भी उपयोगकर्ता
को सलाह दी जाती है कि किसी भी नुस्खे का प्रयोग करने से पहले पूरी सावधानी
बरतें और श्रेष्ठ जनों अथवा आवश्यक होने पर अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य
लें।
No comments:
Post a Comment